देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बुधवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज लोढ़ी का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने एल-1 एवं एल-2 अस्पतालों में भर्ती मरीजों की स्थिति, उपलब्ध सुविधाओं तथा उपचार व्यवस्था के संबंध में संबंधित चिकित्सकों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी द्वारा मेडिकल कॉलेज परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही उन्होंने अधिशासी अभियंता (विद्युत) को निर्देशित करते हुए कहा कि मेडिकल कॉलेज परिसर में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए व मेडिकल कालेज में विद्युत आपूर्ति से संबंधित किसी प्रकार की समस्या होने पर उसका तत्काल निराकरण किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि विद्युत आपूर्ति में किसी प्रकार की बाधा आने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान अधिशासी अभियन्ता विद्युत द्वारा बताया गया कि मेडिकल कॉलेज के लिए एक नया फीडर तैयार किया गया है, जो शीघ्र ही संचालन में आ जाएगा। निरीक्षण के दौरान चिकित्सकों द्वारा नर्सिंग स्टाफ एवं डॉक्टरों की कमी की समस्या से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया, इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि इस संबंध में उच्च स्तर पर पत्राचार कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी, ताकि स्टाफ की कमी को शीघ्र दूर किया जा सके। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि मेडिकल कॉलेज में आने वाले सभी मरीजों को शासन की मंशा के अनुरूप निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी मरीज को इलाज में अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पूजा यादव नामक मरीज के परिजन से मोबाइल पर वार्ता कर ब्लड जॉच की रिपोर्ट समय से प्राप्त होने के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की, जिस पर संबंधित मरीज द्वारा समय से रिपोर्ट मिलने की पुष्टि की गयी। बाद जिलाधिकारी ऑक्सीजन प्लान्ट का जायजा लिया। मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा पंकज राय, डा सुधीर प्रभारी प्रधानाचार्य मेडिकल कालेज, डा डीके सिंह सीएमएस, डा अमृत राय, डा अवनीश शाह आदि मौजूद रहे।
मेडिकल कालेज की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का डीएम ने किया निरीक्षण, दिए निर्देश
अप्रैल 29, 2026
0
Tags
.jpeg)