देवल सवादाता लालगंज (आज़मगढ़) देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कंजाहित में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, वाराणसी के पाण्डेयपुर निवासी परिवार आजमगढ़ से लौट रहा था। इसी दौरान कंजाहित बाजार के पास ऑटो चालक द्वारा ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में पीछे से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सौ शैय्या चिकित्सालय लालगंज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में सुष्मिता (30 वर्ष) पत्नी जय साहनी और कल्लू (4 वर्ष) पुत्र जय साहनी शामिल हैं। हादसे में घायल जय साहनी (35 वर्ष) पुत्र दयाशंकर, सूखादेवी (65 वर्ष) पत्नी ललता, परी (3 वर्ष) पुत्री जय साहनी तथा शिला (27 वर्ष) पुत्री ललता को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम हेतु आजमगढ़ भेजा इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।
