देवल, ब्यूरो चीफ,सुकृत रेंज अंतर्गत अतिक्रमण का प्रयास व अवैध वन भूमि पर कब्जा करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाहियां की जा रही हैं जिससे कि वन भूमि पर कब्जा करने वालों में कार्यवाही को लेकर भय का माहौल व्याप्त है
वन विभाग की कार्यवाही को लेकर के आम जनमानस और ग्रामीण अत्यधिक उत्साही और सहयोगात्मक रुख अपना रहे हैं वहीं दूसरी ओर अवैध गतिविधि करने वालों में घबराहट साफ देखी जा सकती है
वन विभाग का कहना है कि अवैध अतिक्रमण एवं अन्य अवैध गतिविधि करने वालों के खिलाफ इस प्रकार की कार्यवाही अभी जारी रहेगी