देवल संवाददाता, इन्दारा। अदरी नगर पंचायत में शासन द्वारा दो मनोनित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।अदरी नगर पंचायत सभागार में आयोजित समारोह में मनोनीत सभासद चन्दन गुप्ता व रघुबीर राजभर को सदर एसडीएम अवधेश सिंह चौहान ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथग्रहण के बाद मनोनीत सभासदों को फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।। इस अवसर पर शपथ ग्रहण समारोह में नगर पंचायत अध्यक्षा संगीता जायसवाल ने सभी नव मनोनीत सभासदों को शुभकामनाएं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि नगर में विकास के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए सभी सभासद नगर वासियों के अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे।शपथग्रहण करने वाले सभासदों ने भी सभी को धन्यवाद देते हुए नगर क्षेत्र के विकास,स्वच्छता और नगर वासियों के सुविधाओं के विस्तार और उनकी समस्याओं के तत्वरित समाधान के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। शपथ ग्रहण समारोह में ईओ अनिल कुमार,उमेश यादव,किशन जायसवाल,संजय राजभर,प्रिंस गुप्ता,शिव प्रताप चौरसिया,
सन्नो गुप्ता,बंधु अमन राय, बादामी,हरिकेश,सरफराज,प्रद्युम्न आर्यन कुमार,विनोद राजभर,अकील अंसारी,प्रीतू लता पांडेय समेत काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व सभासद मौजूद रहे।
