देवल, ब्यूरो चीफ,दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी नगर पंचायत के रामलीला टीसीडी ग्राउंड खेल मैदान पर अनवीकृत रूप से गिट्टी बालू सोलिंग आदि सामग्री खेल मैदान के प्रांगण में पूर्वी छोर एवं उत्तरी सहित पश्चिमी छोर पर रखे जाने से खेल मैदान पर सुबह-सुबह टहलने व खेलने आने वाले लोगों में आक्रोश व्याप्त है, गुरुवार की सुबह फुटबॉल खेलने आए खेल प्रेमियों के द्वारा अपनी समस्या को बताते हुए बताया गया कि टीसीडी ग्राउंड इकलौता खेल मैदान दुद्धी का है, जिसमें सैकड़ो लोग प्रतिदिन खेलने कूदने टहलने, योग, व्यायाम, घूमने आदि कार्यों के लिए प्रतिदिन आते हैं, हम लोग भी फुटबॉल हॉकी, वॉलीबॉल, सहित क्रिकेट खेलने आते हैं टीसीडी खेल मैदान का हाल वर्तमान समय में यह है कि ठेकेदार द्वारा नगर में सड़क बनाई जाने को लेकर एक महीने से अधिक समय बीत चुका है कि पूर्वी क्षेत्र में अनावश्यक रूप से गिट्टी बालू सोलिंग आदि चीजे बिखरी पड़ी है, जो फील्ड में लगभग सभी जगह फैल गया है, कुछ दिनों पहले मिक्सर मशीन से स्पीड पर लगभग 15 दिनों तक मिक्सिंग का काम बड़े पैमाने पर किया गया, जिससे फिल्ड की सुंदरता खराब हो गई और चारों तरफ गिट्टी बालू बिखरा हुआ है, हम लोग खेल के दौरान गिट्टी पड़ने पर फिसल कर गिरकर घायल भी हो गए हैं, कई लोगों को गंभीर चोटे भी आई है जिसमें मानकुंवर एक युवती के पैर में गंभीर चोटे एक सप्ताह पूर्व आई थी, जिसका इलाज चल रहा है, फिर भी इस समस्या की शुद्ध नगर पंचायत सहित कोई अन्य नहीं लेरहा है, जबकि खेल मैदान लोगों के स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर बनाया जाता है, जिससे तरह-तरह के खेल कूद कर अपने शरीर को सभी लोग स्वस्थ रख सके, परंतु यहां खेल खेलने के दौरान गिट्टी सोलिंग लगने से लोग चोटिल हो जा रहे हैं और टीसीडी ग्राउंड पर आना भी काम कर दिया है, तारा सुबी मानकुंवर, अंकित, उपेंद्र, शुभम, गोलू, कोच मुजीब खान आदि खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों तथा फील्ड में टहलने आने वाले लोगों ने नगर प्रशासन एवं जिला प्रशासन से टीसीडी ग्राउंड पूरी तरह से ठेकेदार द्वारा बिखरे गिट्टी बालू सोलिंग हटवाते हुए खेल मैदान को साफ सुथरा जल्द से जल्द किए जाने की मांग किया है जिससे आने वाले दुर्घटनाओं पर रोक लग सके और लोग बेहिचक फील्ड के चारों तरफ दौड़ व खेल कूद लगा सके।
.jpg)