कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।मिशन शक्ति फेस 5.0 के अंतर्गत रामनाथ परमात्मा प्रसाद जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पतौना अंबेडकर नगर में महिला जागरूकता के अंतर्गत खेल को व विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया इस अवसर पर नारी शक्ति वंदन अधिनियम की चर्चा करते हुए विद्यालय प्रधानाचार्य सत्यदेव तिवारी ने कहा कि महिलाओं के राजनीतिक उत्थान व उनके सर्वांगीण विकास के लिए यह अधिनियम मील का पत्थर साबित होगा दीर्घ काल से ही इस विधेयक की आवश्यकता महसूस की जा रही थी जिसका मूर्त रूप महिला सशक्तिकरण के लिए अनिवार्य है उन्होंने कहा कि अनादिकाल से भारत और भारतीयों के रग रग में महिला सम्मान समाहित है विद्यालय के अध्यापक राधेश्याम जी ने नारी शक्ति को जागृत करने का संदेश दिया संचालन प्रभाकर चतुर्वेदी ने किया इस अवसर पर देवी प्रसाद रविंद्र मनीष सर्वजीत तथा छात्र छात्राओं की उत्साहजनक मौजूदगी रही
