कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की केंद्र सरकार ने भारत की आधी आबादी को राजनैतिक क्षेत्र में भागीदारी देने वाले नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के द्वारा महिलाओं को 33% आरक्षण के प्राविधान से देश की आधी आबादी महिलाओं में खुशी की लहर फैल गई है। शुक्रवार को उक्त अधिनियम लागू करने पर भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के मार्गदर्शन और उपस्थिति में एवं कार्यक्रम की जिला संयोजक सुमन पाण्डेय के संयोजन में भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में महिलाओं की गोष्ठी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में मिस्ड कॉल,हस्ताक्षर, भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन से पटेल नगर तक स्कूटी रैली और स्लोगन लिखे तख्तियों को हाथ में लिए महिलाओं ने पदयात्रा किया।
नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर महिलाओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 लाया गया है जो भारत के लोकतांत्रिक यात्रा में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है। कहा कि संसद और विधान सभा में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण सुनिश्चित करने वाला यह संवैधानिक संशोधन केवल एक कानून नहीं बल्कि देश की करोड़ों माताओं, बहनों और बेटियों के सम्मान का राष्ट्रीय संकल्प है। नारी शक्ति सिर्फ एक नारा नहीं बल्कि नए भारत की सबसे बड़ी ताकत है। अधिनियम देश के लोकतांत्रिक इतिहास का ऐतिहासिक निर्णय है। यह कानून महिलाओं को भागीदारी से निर्णयकर्ता बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने महिलाओं को 33% आरक्षण दिए जाने पर लोक सभा में विरोध कर आधी आबादी का अपमान किया है।
कार्यक्रम की जिला संयोजक सुमन पाण्डेय ने बहनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि लोक सभा और विधान सभा में महिला आरक्षण बिल नीति निर्माण, अधिक संवेदनशील और जन केंद्रित होगा। महिलाओं को लाभार्थी से नीति निर्माता बनाया जायेगा। विकसित भारत 2047 का सपना महिला नेतृत्व के बिना अधूरा है।
पूर्व चेयर मैन सरिता गुप्ता ने कहा कि जब नारी सशक्त होती है तो समाज सशक्त होता है, और जब समाज सशक्त होता है तो राष्ट्र मजबूत होता है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम भारत के उज्ज्वल समावेशी और सशक्त भविष्य की आधारशिला है।
उपरोक्त कार्यक्रमों में मुख्य रूप से भाजपा जिला कोषाध्यक्ष रितु बहल, पूर्व जिला मंत्री सरिता वर्मा,एडवोकेट प्रेम लता भारती, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, अमित पाण्डेय, आदर्श चौधरी, नंद कुमार तिवारी राना, प्रणव पांडे,आनंद श्रीवास्तव,संगीता चौरसिया सहित दर्जनों महिलाएं शामिल रहीं। महिलाओं को लाभार्थी से नीति निर्माता बनाया जायेगा। विकसित भारत 2047 का सपना महिला नेतृत्व के बिना अधूरा है।
पूर्व चेयर मैन सरिता गुप्ता ने कहा कि जब नारी सशक्त होती है तो समाज सशक्त होता है, और जब समाज सशक्त होता है तो राष्ट्र मजबूत होता है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम भारत के उज्ज्वल समावेशी और सशक्त भविष्य की आधारशिला है।
उपरोक्त कार्यक्रमों में मुख्य रूप से भाजपा जिला कोषाध्यक्ष रितु बहल, पूर्व जिला मंत्री सरिता वर्मा,एडवोकेट प्रेम लता भारती, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, अमित पाण्डेय, आदर्श चौधरी, नंद कुमार तिवारी राना, प्रणव पांडे,आनंद श्रीवास्तव,संगीता चौरसिया सहित दर्जनों महिलाएं शामिल रहीं।
