देवल संवाददाता, इन्दारा। कोपागंज विकास खंड के मंडल अदरी मे नारी शक्ति वंदन अधिनियम लोकसभा में इंडिया गठबंधन महिला विरोधी 33 प्रतिशत आरक्षण को लोकसभा में समर्थन न करने पर सड़क पर उतरकर महिला जन आक्रोश मार्च निकाला, हाथ में तख्ती लेकर 'महिलाओं नें नारी शक्ति का स्वाभीमान विपक्ष नें फिर किया अपमान' व महिलाओ के अधिकारों पर वार,सपा कांग्रेस हैं जिम्मेदार का नारा लगाते हुए राम रूप पोखरा से कैलाश पूरी शिव मंदिर अदरी तक 300 महिलाओं नें महिला जन आक्रोश मार्च निकाला। जिसमें मुख्य रूप से भाजपा जिला मंत्री संजय कुमार मौर्य,अदरी मंडल अध्यक्ष शिव प्रताप चौरसिया, संयोजक सन्नो गुप्ता,सह संयोजक रघुवीर राजभर,सभासद चंदन गुप्ता,बदामी राजभर,सभासद प्रिंस गुप्ता,सैरुन,निशा,रिंकू, उर्मिला,रजिया धूपिया,उषा तारा, दुर्गावती,सुधा पटेल,मीरा सिंह, सोचनी,संगीता,आशा देवी,मीडिया प्रभारी प्रीतू लता पाण्डेय आदि लोग उपस्थित रहें।
