देवल संवाददाता, बूढनपुर तहसील परिसर में देर शाम एक अधिवक्ता ने अपने ही फरियादी को तहसील परिसर में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा बता दे कि यह मामला मंगलवार शाम 3:30 बजे का है। पीड़ित श्याम नाथ पुत्र लोटू निवासी कोठरा थाना अहरौला का आरोप है कि मेरे द्वारा बैंक के वकील विजय प्रकाश गुप्ता को केसीसी के लोन के लिए पत्रावली दी गई जिसके साथ मैं ₹1000 नगद खतौनी स्टांप पेपर सहित अन्य दस्तावेज तैयार करके वकील साहब को दिया एक हफ्ते के बाद जब मैं वकील साहब के यहां पत्रावली लेने पहुंचा तो वकील साहब ने कहा कि तुम्हारी पत्रावली खो गई पुनः पत्रावली तैयार करनी पड़ेगी उन्होंने कहा कि तुम मुझे खतौनी और अन्य दस्तावेज दे देना मैं तुम्हारी पत्रावली तैयार करवा दूंगा जब मैं खतौनी सहित अनेक डॉक्यूमेंट उन्हें दे दिया एक सप्ताह बाद उन्होंने मुझे बुलाया जब मैं खतौनी और अन्य दस्तावेज के बारे में जानकारी लेनी चाहिए तो वह मुझे डांटने लगे और पैसे की डिमांड करने लगे। मैं वकील साहब से अनुरोध किया कि एक बार पत्रावलीआपके यहां से गायब हो गई तो आपने कहा था मैं स्वयं अपने खर्चे से बनवा दूंगा। जब मैं पत्रावली उनसे मांगा तो वह मुझे गाली देने लगे और अभद्रतापूर्ण व्यवहार करने लगे मेरे द्वारा कहा गया कि मैं भी सम्मानित व्यक्ति हूं मैं कोठरा गांव का पूर्व प्रधान हूं। इस पर उन्होंने मुझे तहसील में घसीट कर पीटना शुरू किया और कहा कि मैं अधिवक्ता हूं मेरे से बड़ा गुंडा और कोई नहीं है हम अधिवक्ता की एकजुट को नहीं जानते हो मुझे पीट कर घायल कर दिया किसी तरह से जान बचाकर मैं तहसील परिसर से भागा जिसकी शिकायत मेरे द्वारा स्थानीय थाना कप्तानगंज में की गई। वही बार एसोसिएशन के मंत्री जगत नारायण तिवारी ने बताया कि श्याम नाथ द्वारा हमारे अधिवक्ता के साथ अभद्र पूर्ण व्यवहार किया गया जिसके चलते अधिवक्ता विजय प्रकाश गुप्ता ने श्याम नाथ को पीटा। इस संबंध मे थानाध्यक्ष जय प्रकाश ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है जांच की जा रही है दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पत्रावली मांगने पर फरियादी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, तहसील परिसर में मचा हड़कंप
अप्रैल 08, 2026
0
Tags
