आमिर, देवल ब्यूरो ,जलालपुर जौनपुर सहयोग प्रेरणा महिला ग्राम संगठन कार्यालय पर समूह की महिलाओं के साथ बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी ने महिलाओं को कर्मयोगी पोर्टल से जुड़ने और उससे प्रशिक्षण लेने को कहा और सभी महिलाओं को समूह से जुड़ने के लिए कहा तथा समूह के उत्पाद को सरकार द्वारा बनाए गए सरल पोर्टल के द्वारा बाज़ार में उतारने के लिए बताया बैठक में उपस्थित खंड विकास अधिकारी जगदीश कुमार ने महिलाओं को कहा आप लोग समय निकालकर खुद को आगे ले जा सकती है बैठक की अध्यक्षता कर रही सहयोग प्रेरणा महिला ग्राम संगठन अध्यक्ष जफरून् एजाज ने बताया कि सरल पोर्टल पर डालने के लिए विकास भवन से दीयो की मांग की गई है जिसे समूह की महिलाएं बना रही है और अध्यक्ष ने समूह से जुड़ी महिलाओं की राशन कार्ड के नाम जोड़ने एवम् पात्र लोगो को शौचालय उपलब्ध कराने की मांग उपस्थित अधिकारियों से की इस अवसर पर ब्लॉक मिशन मैनेजर संगीता मौर्या,समूह सखी इंदुबाला विश्वकर्मा, कामना देवी, सीमा, ज्योती गुप्ता, उर्मिला आनन्द, चन्दा देवी मौजूद रही
