एसडीआरएफ की लगी दो टीमों ने 24 घंटे से अधिक बीत जाने के बाद भी नहीं बरामद को सका शव
कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।एसडीआरएफ और गोताखोर की टीम प्रियांशु गौतम को ढूंढने में लगी है। राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के गढ़वल पंडित का पूरा गांव निवासी प्रियांशु उर्फ बॉबी गौतम पुत्र मुकेश उम्र 22 साल कम्हरिया घाट स्थित मंदिर पर आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन में टेंट लगाने गया था। जहां पर सूरज ढलने के बाद वह सरयू नदी में स्नान करने चला गया। जहां पर स्नान करने के दौरान वह नदी के गहरे पानी में डूब गया। मौके पर ग्रामीणों ने नदी में उसकी तलाश शुरू किया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी ग्रामीणों और स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में डूबे प्रियांशु को काफी तलाश किया लेकिन पता नहीं चल पाया। प्रियांशु तीन भाइयों में वह दूसरे नंबर का था। घर पर मां अकेली थी। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी।मजदूरी करके वह किसी तरह से परिवार का भरण पोषण कर रहा था।
थानाध्यक्ष अक्षय पटेल ने बताया कि एसडीआरफ की दो टाइम लगातार कांबिंग कर रही है। इधर 24 घंटे से अधिक का समय बीत जाने के बाद शव बरामद नहीं हो सका है। जिसकी वजह से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
