देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ के बैनर तले संविदा कर्मचारियों ने अपनी 6 सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। संगठन जिला अध्यक्ष ज्योति कुमार ने बनाया कि रावर्ट्सगंज अधिशासी अभियंता कार्यालय परिसर में अध्यक्षता मंडल सचिव नितेश मौर्य के नेतृत्व में एक दिवासी धरना प्रदर्शन किया गया। श्री अध्यक्ष ने बताया कि विद्युत वितरण खण्ड रावर्ट्सगज और पिपरी में कार्यगत संविदा कर्मियों से सुरक्षा मानक को पूरा न करते हुए मनमानी तरिके से दबाव बनाकर हर प्रकार का कार्य कराया जा रहा है, जिसके कई अप्रिय घटनाएं घटित हो चुकी हैं। कहा कि जिले के किसी भी उपकेन्द्रों पर सुरक्षा उपकरणों की कोई व्यवस्था नहीं है। पिछले कुछ माह में विभाग द्वारा मनमानी तरीके से कई संविदा कर्मियों को बिना पूर्व नोटिस दिए कार्य से हटा दिया गया, लेकिन आज तक उनके बकाया वेतन का भुगतान नहीं किया गया। इस मौके पर अभय पांडेय, हरिशंकर द्विवेदी, वीरेंद्र यादव, मुन्नालाल, राज नारायण सिंह, हेमंत, मोहन विश्वकर्मा, अवधेश कुमार आदि मौजूद रहे।
.jpg)