कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।अंबेडकरनगर के मोहल्ला मुरादाबाद निवासी मोहम्मद समर पुत्र बरकत अली ने ग्रिफिन पब्लिक स्कूल से शिक्षा ग्रहण कर हाई स्कूल में 89.20% रिजल्ट लाकर अपने परिवार और जिले का नाम रोशन किया है।
समाजसेवी बरकत अली के बेटे की इस उपलब्धि पर जिले के लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। बरकत अली ने ग्रिफिन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक और स्टाफ का आभार व्यक्त किया है।
