कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।अंबेडकर जयंती के अवसर पर जहां पूरे देश में भीमराव अंबेडकर को श्रद्धा और सम्मान के साथ याद किया गया, वहीं आलापुर विधानसभा क्षेत्र में बसपा के वरिष्ठ नेता जयप्रकाश मौर्य ने अभूतपूर्व सक्रियता दिखाते हुए पूरे क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।रामनगर पूर्वी सीट से जिला पंचायत सदस्य पद दावेदारी कर रहे जयप्रकाश मौर्य ने सुबह से लेकर देर रात तक लगातार जनसंपर्क करते हुए लगभग 30 से अधिक गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने अपने ग्रामसभा नवागांव स्थित आवास से कार्यक्रमों की शुरुआत की, जहां सर्वप्रथम बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।इसके पश्चात उन्होंने लखनडीह, गोवर्धनपुर, बौराव, भौंरा, सुतहरपारा, खरगूपुर, मगनपुर महिमापुर, माडरमऊ, तिलकटांडा, अकथरा नारायणपुर, दुर्गुपुर सहित अनेक गांवों का दौरा किया। हर गांव में पहुंचते ही उन्होंने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर तथा गौतम बुद्ध सहित महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रमों की शुरुआत की।कार्यक्रमों के दौरान उन्होंने आयोजक समितियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अंगवस्त्र, बाबा साहब के स्मृति चिन्ह एवं बैज देकर सम्मानित किया। इससे स्थानीय स्तर पर लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला और जगह-जगह उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।लखनडीह में आयोजित भव्य झांकी कार्यक्रम इस पूरे अभियान का प्रमुख आकर्षण रहा, जहां सैकड़ों की संख्या में उपस्थित लोगों ने जयप्रकाश मौर्य का जोरदार स्वागत किया। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब का जीवन संघर्ष, शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे बाबा साहब के विचारों को अपने जीवन में अपनाएं और समाज को मजबूत बनाने में योगदान दें।अपने संबोधन में उन्होंने कांशीराम के संघर्षों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने बहुजन समाज पार्टी की स्थापना कर बहुजन समाज को राजनीतिक शक्ति प्रदान की और प्रदेश में चार बार सरकार बनाकर सामाजिक परिवर्तन की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती उसी मिशन को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं और हम सभी कार्यकर्ताओं को उनके नेतृत्व में संगठित होकर बाबा साहब के सपनों को साकार करना होगा।पूरे दिन चले इस व्यापक कार्यक्रम में समाजसेवी रमेश मौर्य, जगदीप गौतम, संतोष गोंड, युवराज गौतम, चंद्रकांत सिंह, अशोक राना सहित कई कार्यकर्ता और समर्थक उनके साथ मौजूद रहे और हर गांव में उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलते रहे।दिनभर के व्यस्त कार्यक्रमों के बावजूद जयप्रकाश मौर्य की ऊर्जा और उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। देर रात लगभग 12 बजे जब वे अपने गांव वापस लौटे, तब भी उन्होंने बच्चों के साथ मिलकर केक काटा और भंडारे में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया।अंबेडकर जयंती के अवसर पर जयप्रकाश मौर्य का यह व्यापक दौरा, निरंतर जनसंपर्क और हर वर्ग के लोगों से जुड़ाव यह दर्शाता है कि वे क्षेत्र में अपनी मजबूत राजनीतिक पकड़ बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। यह सक्रियता आने वाले समय में क्षेत्रीय राजनीति में उनके प्रभाव को और सशक्त कर सकती है।
अंबेडकर जयंती पर 30 से अधिक गांवों में छाए बसपा नेता जयप्रकाश मौर्य,जनसंपर्क और सम्मान कार्यक्रमों से दिखाई मजबूत पकड़
अप्रैल 15, 2026
0
Tags
