देवल संवाददाता, आजमगढ़। थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 527/ 2025 धारा 316(2)/318(4)/319(2) बी एन एस से संबंधित शातिर अभियुक्त दीनदयाल उपाध्याय पुत्र अमरनाथ उपाध्याय निवासी मुस्तफाबाद थाना जहानगंज जनपद आजमगढ़ को काफी तलाश किया जा रहा है इसके विरुद्ध गैर जमानती वारंट भी निर्गत कराया जा चुका है फिर भी इसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।अभियुक्त फरार चल रहा है तत्पश्चात माननीय न्यायालय सीजेएम कोर्ट आजमगढ़ द्वारा निर्गत आदेशिका अंतर्गत धारा 84 बी एन एस एस उद्घोषणा की कार्यवाही नियमानुसार अभियुक्त के विरुद्ध उप निरीक्षक सूर्यपाल थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ द्वारा मय हमराह उसके घर पर मौजूद होकर समक्ष गवाहान संपादित की गई।
