देवल, ब्यूरो चीफ,भारतीय जनता पार्टी अपना स्थापना दिवस मनाती है इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक भाजपा का ध्वजारोहण, प्रभात फेरी और मोदी व योगी सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के लिए बैठकें आयोजित करते हैं। कार्यकर्ताओं को अपने घरों पर पार्टी का झंडा फहराने और प्रभात फेरी निकालना है। सामाजिक न्याय सप्ताह 6 अप्रैल से 14 अप्रैल (बाबा साहब अंबेडकर जयंती) तक मनाएगी, जिसमें सरकार की जनहितकारी योजनाओं का प्रसार किया जाएगा। कार्यालयों की सजावट स्थापना दिवस के मद्देनजर जिला व मंडल कार्यालयों को सजाया जाएगा, जिसमें रंगोली और झंडे लगाए जाएंगे।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष नन्द लाल ने कहा कि भारतीय जनता पाटीं की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी। इस वर्ष पार्टी अपना 46वां स्थापना दिवस मना रही है। शीर्ष नेतृत्व द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 6 व 7 अप्रैल को सभी मंडल व जिला कार्यालय को फूलों, लाइटिंग और रंगोली से आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 6 अप्रैल को पार्टी कार्यालयों पर भाजपा का ध्वज फहराया जाएगा। मिष्ठान वितरण किया जाएगा। 6 और 7 अप्रैल को प्रत्येक बूथ पर प्राथमिक सदस्यों, सक्रिय सदस्यों और गणमान्य नागरिकों के साथ स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस अवसर पर संस्थापक नेताओं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर पार्टी की विचारधारा पर चर्चा की जाएगी। प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर भी पार्टी का ध्वज फहराएंगे और ध्वज के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करेंगे। केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे और कहा कि 7 से 12 अप्रैल तक जनपद में ग्राम एवं बस्ती संपर्क अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत प्रत्येक बड़ी विधानसभा में कम से कम 50 बड़े गांव या बस्तियों तथा छोटी विधानसभा में 30 बड़े गांव या बस्तियों का चयन किया जाएगा। इस अभियान में पार्षद से लेकर शीर्ष पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक सभी की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान स्वच्छता अभियान, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान, समाज के विभिन्न वर्गों के प्रबुद्धजनों से संपर्क और केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी। साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से भी संपर्क स्थापित किया जाएगा।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अमरेश पटेल, शंम्भू नारायण सिंह, बृजेश श्रीवास्तव, महेश्वर चन्द्रवंशी, जिला महामंत्री संतोष शुक्ला, शारदा खरवार, जिला मंत्री प्रसन्न पटेल, अनिल सिंह, मनोज सोनकर, आकाश जायसवाल, बलराम सोनी, रजनीश रघुवंशी, अमन मौर्या सहित आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
