देवल संवाददाता, मऊ। जनपद मऊ के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि जुड़ने जा रही है। शहर स्थित प्रकाश हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर में अत्याधुनिक कैथलैब की शुरुआत की जा रही है, जिसका उद्घाटन कल दोपहर 1 बजे उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री माननीय दानिश आज़ाद अंसारी द्वारा किया जाएगा।इस नई सुविधा के शुरू होने से अब मऊ में ही 24 घंटे हृदय संबंधी जटिल सर्जरी और उपचार संभव हो सकेगा। इससे मरीजों को बड़े शहरों की ओर भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी और समय पर बेहतर इलाज मिल सकेगा।प्रकाश ग्रुप के चेयरमैन डॉ. मनीष राय ने एक प्रेस वार्ता के दौरान इस उपलब्धि की जानकारी साझा की। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ.भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। डॉ. राय ने बताया कि इस कैथलैब के शुरू होने से अब मऊ और आसपास के जिलों के मरीजों को दिल से जुड़ी बीमारियों और इमरजेंसी सर्जरी के लिए बनारस, लखनऊ या दिल्ली जैसे बड़े शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।कैथलैब की स्थापना इसी प्रयास का हिस्सा है,जिससे हृदय रोगियों को अत्याधुनिक तकनीक के साथ इलाज उपलब्ध कराया जाएगा।हमारा उद्देश्य मऊ की जनता को कम खर्च और बिना समय गंवाए वह इलाज देना है जिसके लिए उन्हें अब तक भटकना पड़ता था। यह कैथलैब जनपद की स्वास्थ्य व्यवस्था में एक नई क्रांति लेकर आएगा।इस अवसर पर वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. विश्वजीत सिंह ने कैथलैब की उपयोगिता और इससे मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस तकनीक के माध्यम से एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी जैसे महत्वपूर्ण हृदय उपचार अब स्थानीय स्तर पर ही संभव होंगे।अब अस्पताल में 24 घंटे दिल की सर्जरी और एंजियोग्राफी/एंजियोप्लास्टी की सुविधा उपलब्ध होगी।हार्ट अटैक आने पर 'गोल्डन ऑवर' के भीतर मरीज को स्थानीय स्तर पर ही विश्वस्तरीय इलाज मिल सकेगा।कैथलैब पूरी तरह से अत्याधुनिक मशीनों से लैस है,जिससे सटीक डायग्नोसिस और सफल उपचार संभव होगा।
प्रकाश हॉस्पिटल में आधुनिक कैथलैब का होगा शुभारंभ,अब 24 घंटे दिल की सर्जरी संभव
अप्रैल 14, 2026
0
Tags
