आमिर, देवल ब्यूरो ,सितमसराय/नेवढ़िया : जौनपुर विवाहित महिला की मौत के कुछ समय पहले का2 वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल एक विडियो में विवाहित महिला रोते हुए कह रही है कि मेरी बुढ़ा आदि लोगों ने दहेज के लिए फांसी लगाकर मार डाले और आगे कहीं की आपका आप दहेज नहीं दी वहीं दूसरे वीडियो में विवाहिता महिला ने कहा कि दहेज के लिए ताना दे दे के हमें मरने के लिए मजबूर कर दिए हैं दहेज खातिर दहेज के लिए इन्होंने हमें मार डालें, पुरा मामला नेवढ़िया थाना क्षेत्र के चित्तापुर गांव में निवासी विवाहिता महिला लक्ष्मी देवी पत्नी अजय पटेल उर्म लगभग30वर्ष की रविवार की देर शाम कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला शव सुचना पाकर मायके वाले मौके पर नेवढ़िया थाना क्षेत्र के शेखूपुर गांव निवासी मृतका के पिता शिव अधार पटेल भाई सचिन पटेल घटना स्थल पर पहुंचे और तत्काल नेवढ़िया थाने की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया है मृतका के पिता ने नेवढ़िया थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि मेरी पुत्री लक्ष्मी पटेल की शादी अजय पटेल निवासी चित्तापुर, धनेथु थाना नेवढ़िया जिला- जौनपुर से सन 2019 मई माह में हुई थी। विवाह में प्रार्थीनी के पिता ने 2,00,000 नगद, हिरो होण्डा मोटरसाईकिल,1(10 ग्राम) सिकड़ी1अंगुठी तथा अन्य गृहस्थी सामान दिया था। किन्तु इतना सब देने के बाद भी पुत्री लक्ष्मी देवी के पति अजय पटेल, देवर मोहित पटेल, सास सुमित्रा, ससुर लालचन्द पटेल सभी सन्तुष्ट नहीं थे और दहेज में चार पहिया गाड़ी की माँग को लेकर मेरी पुत्री को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। मृतका के दो पुत्री नित्या नाबालिक उम्र5वर्ष, नव्या नाबालिक उम्र लगभग3वर्ष है पति अजय पटेल , ससुर लालचन्द पटेल, देवर मोहित पटेल,सास सुमित्रा पत्नी लालचन्द पटेल दहेज को लेकर माँग करते रहे और हमारी पुत्री को मारते पीटते रहे। मेरी पुत्री की जानबुझकर हत्या कर दिए हैं तहरीर के आधार पर नेवढ़िया पुलिस ने रविवार रात करीब10 बजे पति अजय पटेल, देवर मोहित पटेल, सास सुमित्रा, ससुर लालचंद पटेल के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है ।
नेवढ़िया में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से झूलती मिली विवाहिता महिला। मौत से पहले महिला की 02 विडियो ने बयां की उत्पीड़न की कहानी
अप्रैल 20, 2026
0
Tags
