कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर । भगवान परशुराम की जयंती भव्य रूप से मनाई गई। शौर्य, तपस्या और धर्म की रक्षा के प्रतीक भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर पूरे देश में उत्साह का माहौल रहा। विभिन्न स्थानों पर शोभा यात्राएं निकाली गईं, धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए और भक्तों ने भगवान परशुराम की आराधना की। लखनऊ सहित जनपद के कई इलाकों में सुबह से ही मंदिरों और सार्वजनिक स्थानों पर विशेष सजावट की गई। भगवान परशुराम की प्रतिमाओं का पूजन-अर्चन किया गया तथा शोभा यात्राएं निकाली गईं। इन यात्राओं में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा के दौरान भजन-कीर्तन, जयकारे और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की ध्वनि गूंजती रही। लखनऊ मुख्यालय पर नमो नमो मोर्चा (भारत) की प्रदेश अध्यक्ष मीना की अगुवाई में अपनी महिला पदाधिकारियों को साथ लेकर जी पी वो पटेल प्रतिभा के बगल में हनुमान मंदिर में भगवान परशुराम की पूजा अर्चना हवन किया । कार्यक्रम में भगवान परशुराम के जीवन चरित्र पर प्रवचन दिए गए, जिसमें उनके क्षत्रिय कुल का संहार कर धर्म की स्थापना करने वाले योगदान को याद किया गया।कार्यक्रम में मीना मिश्रा ने कहा कि भगवान परशुराम आज भी न्याय, शौर्य और सनातन धर्म की रक्षा के प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे परशुराम जी के आदर्शों को अपनाकर समाज में सद्भाव और एकता का संदेश फैलाएं। कार्यक्रम में लखनऊ जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ की पूजा,सुमन तिवारी,सुनीता चौहान,पूजा यादव, सहित दर्जनों महिलाएं मौजूद थी।
नमो नमो मोर्चा (भारत) की प्रदेश अध्यक्ष ने भगवान परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई गई
अप्रैल 20, 2026
0
Tags
