दिनांक 22.04.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ के निर्देशन में *अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री मधुबन कुमार सिंह* द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स सभागार में उ0प्र0 पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा आयोजित उ0प्र0 होमगार्ड इनरोलमेंट-2025 परीक्षा के दृष्टिगत जनपद के पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की गोष्ठी कर ब्रीफ किया गया।
गोष्ठी के दौरान परीक्षा ड्यूटी में नियुक्त समस्त पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को दिनांक 25, 26 एवं 27 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
उक्त अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर सहित अन्य पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।
