देवल संवाददाता, मऊ।दिनांक 22.04.2026 को माननीय उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण,लखनऊ के दिशा-निर्देशन में एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,मऊ के तत्वाधान में संवर्धन योजना के तहत, पराविधिक स्वयं सेवकों, अधिकार मित्र के लिये कलस्टर आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ संजय कुमार यादव, माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,मऊ,पीठासीन अधिकारी,मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण,चन्द्रगुप्त,प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, अपर जनपद न्यायाधीश एफटीसी दीप नारायण तिवारी,मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डा0 कृष्ण प्रताप सिंह,साक्षी सिंह,सचिव,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,मऊ,कमलेश बहादुर सिंह पुलिस अधीक्षक,मऊ द्वारा माॅ सरस्वती की प्रतिमा का माल्यापर्ण एंव दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस दौरान माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,मऊ द्वारा विभिन्न जनपदों एवं जनपद मऊ के पराविधिक स्वयं सेवकों अधिकार मित्र को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर श्रेष्ठ पराविधिक स्वयं सेवक के रूप में पुरस्कृत किया गया। माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,मऊ संजय कुमार यादव ने कहा कि समाज के हर व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने में पराविधिक स्वयंसेवकों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। पराविधिक स्वयं सेवक अधिकार मित्र आमजन मानस में विशेष रूप से समाज के कमजोर वर्ग के लोगों को विधिक रूप से शिक्षित करें, ताकि वे अपने अधिकार के बारे में जागरूक हो सके तथा संवैधानिक और वैधानिक रूप से सभी अधिकारों का आनंद लेकर विधि के अनुसार कर्तव्यों और दायित्वों का निर्वहन करें। पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर सिंह ने कहा कि पराविधिक स्वयं सेवकों से न केवल कानूनों और न्यायिक प्रणाली के बारे जागरुकता फैलाने की अपेक्षा की जाती है,बल्कि उन्हें मूल स्रोत पर ही पक्षों के बीच साधारण विवादों में परामर्श और सौहार्दपूर्ण रूप से निपटाने के लिए भी प्रशिक्षित किया जाना चाहिये। कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए सचिव,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,मऊ साक्षी सिंह द्वारा नालसा साथी योजनायें, वरिष्ठ नागरिक योजना तथा मानव तस्करी और व्यावसायिक यौन शोषण के शिकारों हेतु संचालित योजना के बारे में विस्तार से बताया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया, महाराजगंज,कुशीनगर, बलिया, के भी सचिवगण द्वारा नालसा योजनाओं के बारे में पराविधिक स्वयं सेवकों अधिकार मित्र को जानकारी प्रदान कर अवगत कराया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी श्रीमती डा0 श्वेता त्रिपाठी,सहायक श्रमायुक्त,प्रभात कुमार सिंह, समाज कल्याण अधिकारी,अनुज कुमार ने शासन द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में प्रकाश डाला गया।
हर व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने में पराविधिक स्वयं सेवकों की अहम भूमिका जनपद न्यायाधीश- संजय कुमार यादव
अप्रैल 22, 2026
0
Tags
