BSP ऑफिस में कल बड़ी बैठक- मायावती खुद करेंगी चुनावी तैयारियों की समीक्षा
Author -
Dainik Deval
मार्च 30, 2026
0
देवल संवाददाता, लखनऊ।बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती 31 मार्च यानी मंगलवार को लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में अहम बैठक करेंगी। इस बैठक में यूपी स्टेट व जिला कमेटी के सभी पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक का उद्देश्य संगठन की जमीनी व आर्थिक मजबूती, जनाधार विस्तार और आगामी चुनावों की तैयारियों की समीक्षा करना है। साथ ही, निर्धारित लक्ष्यों की प्रगति रिपोर्ट ली जाएगी। भविष्य की रणनीति पर दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। कार्यक्रम सुबह 11 बजे माल एवेन्यू स्थित कार्यालय में आयोजित होगा।