देवल संवाददाता, आजमगढ़। श्री सांगवेद महाविद्यालय हनुमानगढ़ी आजमगढ़ पंजीकृत सोसाइटी की कार्यकारिणी समिति का निर्वाचन 29 मार्च रविवार को सिधारी स्थित होटल मानसरोवर में चुनाव अधिकारी ब्रजेंद्र कुमार सिंह एडवोकेट की उपस्थिति व देखरेख में नियमानसार सम्पन्न हुआ। चुनाव अधिकारी श्री सिंह ने बताया कि डॉ.सुरभि सहाय व्यवस्थापक/प्रबंधक श्री सांगवेद महाविद्यालय हनुमानगढ़ी द्वारा मुझे संस्था का बाईलाज साधारण सभा के वैध सदस्यों की सूची वर्ष 2025-26 निर्वाचन कार्यक्रम समय से प्राप्त करा दिया गया था। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 29 मार्च रविवार को मध्याह्न 12 बजे होटल मानसरोवर सिधारी (लोटस हास्पीटल के सामने) में उपस्थित होकर निर्वाचन की कार्यवाही निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार पूर्ण किया जिसमें नियमावली के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए नरेन्द्र लाल, उपाध्यक्ष डॉ.भगत सिंह, व्यवस्थापक/प्रबंधक डॉ.सुरभि सहाय, सहायक व्यवस्थापक पद्मनाभ श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष आनन्द कुमार श्रीवास्तव, आय-व्यय निरीक्षक जगदम्बा प्रसाद पांडेय, इसके अतिरिक्त सदस्य पद हेतु डॉ.शशिभूषण श्रीवास्तव, डॉ.आरपी श्रीवास्तव, लक्ष्मीकांत तिवारी, डा.अजय कुमार श्रीवास्तव, नरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव व आशीष कुमार का नामांकन पत्र दाखिल हुआ। तत्पश्चात जांच व वापसी का कार्य दो बजे तक पूर्ण किया। सभी नामांकन पत्र वैध पाये गये। अपराह्न 3 बजे से संस्था का वार्षिक अधिवेशन प्रारंभ हुआ। किसी अन्य ने नामांकन पत्र नहीं भरा था। इसलिए सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए नरेन्द्र लाल, उपाध्यक्ष डॉ.भगत सिंह, व्यवस्थापक/प्रबंधक डॉ.सुरभि सहाय, सहायक व्यवस्थापक पद्मनाभ श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष आनन्द कुमार श्रीवास्तव, आय-व्यय निरीक्षक जगदम्बा प्रसाद पांडेय, इसके अतिरिक्त सदस्य पद हेतु डॉ.शशिभूषण श्रीवास्तव, डॉ.आरपी श्रीवास्तव, लक्ष्मीकांत तिवारी, डा.अजय कुमार श्रीवास्तव, नरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, आशीष कुमार सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गये। उक्त आशय की जानकारी देते हुए डॉ.सुरभि सहाय व्यवस्थापक/प्रबंधक ने चुनाव अधिकारी ब्रजेंद्र कुमार सिंह एडवोकेट सहित साधारण सभा के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।