देवल संवाददाता, आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र में अपनी बहन का पेपर दिलाने गए युवक के साथ दबंग युवक द्वारा गाली गलौज और मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़ित शिवम यादव ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर मामले में मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है। हालांकि अभी तक इस मामले में गंभीरपुर थाने की पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। पीड़ित ने जिस युवक पर आरोप लगाया है, उसका असलहे के साथ वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।
यह है पूरा मामला
आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र स्थित पब्लिक स्कूल गोसाई की बाजार पर मेंहनगर थाना क्षेत्र का रहने वाला युवक शिवम यादव पुत्र सुरेंद्र यादव अपनी बहन का पेपर दिलाने एक दिन पूर्व आया था। बहन को स्कूल में छोड़ने के बाद रोड पर युवक अपनी बाइक पर बैठा था। इसी दौरान दो-तीन युवक आए और अपनी गाड़ी पर बैठाने लगे जब पीड़ित ने विरोध किया तो तमंचा सटाकर बैठा लिया। और पुलिया के पास ले जाकर गाली गलौज करने के साथ-साथ बेल्ट और असलहे से मारपीट की गई। इसके साथी आरोपियों ने इस बात की भी धमकी दी कि यदि इस घटना के बारे में किसी को बताओगे तो जान से मार दिया जाएगा। पीड़ित ने जिन लोगों के खिलाफ थाने में शिकायती पत्र दिया है। उनमें मुकुल पांडे, टोनी शर्मा, शिवम यादव, आदित्य यादव और अज्ञात लोग मौके पर थे जिन्होंने घटना को अंजाम दिया। हालांकि इस मामले में अभी थाने की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई है