आमिर, देवल ब्यूरो ,डोभी, जौनपुर। श्री गणेश राय पीजी कॉलेज डोभी में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन करने के पश्चात शिविरार्थियों को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो. प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि कार्य के प्रति निष्ठा व अनुशासन जीवन के सफलता का मूलमंत्र है। सेवा योजना के लक्ष्यों,उद्देश्यों एवं सिद्धान्तों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना की शुरुआत द्वितीय विश्वयुद्ध के पश्चात आजादी मिलने पर लोगों में व्याप्त निराशा को दूर करने के लिए हुआ, जिसका मूल उद्देश्य लोगों में देश प्रेम व सामाजिक सहभागिता विकसित करना था। विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य डॉ. मनोज कुमार सिंह ने सकारात्मक सोच ,आत्मानुशासन के साथ सामाजिक सेवा के माध्यम से देश सेवा करने का शिविरार्थियों को संदेश दिया।
कार्यक्रम अधिकारी प्रो. सरिता सिंह ने मतदाता व पर्यावरण जागरूकता व राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने स्वास्थ्य शिक्षा, आध्यात्मिक स्वास्थ्य, एच आई वी,एड्स जनित संक्रमण, सेक्सुअल एम्बुज, किशोर स्वास्थ्य, जनसंख्या शिक्षा, स्वच्छता, टीकाकरण, साक्षरता, रक्तदान, वृक्षारोपण, शौचालय निर्माण, नशा मुक्त अवधारणा, मताधिकार, एवं जल संचयन पर आसपास के ग्रामीणों को जानकारी दी। वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी प्रो.आलोक सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनिल कुमार सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।