देवल संवाददाता, आजमगढ़। थाना कप्तानगंज क्षेत्र अंतर्गत पुरानी रंजिश के चलते घर में घुसकर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में थाना कप्तानगंज पुलिस द्वारा एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
दिनांक 08.12.2025 को वादी श्री संजय सिंह पुत्र स्व० अमृत सिंह निवासी ग्राम विलारी थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ द्वारा लिखित सूचना दी गई कि दिनांक 07.12.2025 को समय लगभग 07:30 बजे शाम को विपक्षीगण अनिल सिंह व रौनक सिंह निवासीगण ग्राम विलारी द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर उनके घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडा व धारदार हथियार से उनके पुत्र यज्ञेश पर जान से मारने की नीयत से हमला किया गया। बीच-बचाव करने आए दूसरे पुत्र श्रृजेश को भी मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया तथा वादी को भी जान से मारने की धमकी दी गई।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कप्तानगंज पर मु0अ0सं0 400/2025 धारा 109(1)/115(2)/333/351(3)/352 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 29.03.2026 को म0उ0नि0 सानिया गुप्ता मय पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्त रौनक सिंह पुत्र अनिल सिंह निवासी ग्राम विलारी थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ उम्र लगभग 20 वर्ष को देवहट्टा पुलिया के पास से समय लगभग 16:10 बजे गिरफ्तार किया गया।
