आमिर, देवल ब्यूरो ,जौनपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक एवं होली मिलन समारोह जिलाध्यक्ष तेरस यादव की अध्यक्षता में तिलक धारी सिंह इण्टर कालेज जौनपुर में सम्पन्न हुई। उपस्थित सभी शिक्षक साथियों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संरक्षक रमेश सिंह ने शिक्षक समस्याओ पर प्रकाश डालते हुए बताया कि संगठन के प्रयास से बहुत अधिकांश तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण हो चुका है और जो बचे हैं उनका विनियमितीकरण जल्द हो जायेगा। 2000के बाद के नियुक्त तदर्थ शिक्षकों का मानदेय का आदेश भी संगठन और शिक्षकों के संघर्ष का परिणाम है। जिलाविद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर व्याप्त भ्रष्टाचार पर आक्रोश व्यक्त करते हुए आपने बताया कि सेवानिवृत्त हुए प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों की पेंशन पत्रावलियां इसलिए लम्बित हैं कि उनका विनियमितीकरण का सत्यापन डिस्पैच रजिस्टर के गायब होने से नहीं हो पा रहा है। डिस्पैच रजिस्टर कार्यालय से गायब हुआ है उसका जिम्मेदार शिक्षक कैसे,यह सिर्फ धन उगाही का एक नया तरीका है।विगत दो वर्षों में प्रत्येेक शिक्षक से सत्यापन के नाम पर 2लाख रुपये की धन उगाही की जा रही है।2000के पश्चात नियुक्त शिक्षकों का अवशेष, एन पी एस से ओ पी एस में गये शिक्षकों का एन पी एस की कटौती की धनराशि ओ पी एस खाते में स्थानान्तरण सहित अन्य समस्याओ का समाधान तत्काल सुनिश्चित किया जाए अन्यथा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठुकराई गुट जौनपुर मूल्यांकन कार्य का वहिष्कार करेगा जिसका सम्पूर्ण उत्तर दायित्व जिलाविद्यालय निरीक्षक का होगा । प्रदेश उपाध्यक्ष डा-राकेश सिंह ने अपने उद्धबोधन में होली की बधाई देते हुए शिक्षकों का आह्वान किया कि संगठन पर भरोसा रखते हुए सहभागिता सुनिश्चित करें तभी भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष किया जा सकता है।बैठक को कोषाध्यक्ष हसन सईद, उपाध्यक्ष दयाशंकर यादव, सुनील कुमार सिंह, बृजेश सिंह, मिडिया प्रभारी राजेश सिंह, उदय सिंह सहित अन्य शिक्षक नेताओ ने भी सम्बोधित किया। बैठक में पूर्व प्रधानाचार्य संतोष सिंह, प्रधानाचार्य इन्द्रपाल सिंह, रामानंद यादव, गजेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष अरुण कुमार यादव, संदीप कुमार मिश्र, रामप्रकाश यादव, बृजेश सिंह, विक्रम प्रताप सिंह, लाल साहब सिंह, नीरज सिंह, राजकुमार सिंह सहित सैकड़ो शिक्षक उपस्थित रहे। बैठक का सफल संचालन जिला मंत्री ठाकुर प्रसाद तिवारी ने किया। बैठक के अन्त में जिलाध्यक्ष तेरस यादव द्वारा सभी शिक्षक नेताओ का अबीर लगाकर अभिवादन किया गया।