सीसीटीवी कैमरा व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर के साथ आगामी 14 व 15 मार्च को आयोजित होंने वाली पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सीसीटीवी कैमरा, सुरक्षा आदि व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और सभी संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि स्ट्रांग रूम में पुलिस के जवान सुरक्षा हेतु तैनात रहेंगे और सीसीटीवी कैमरे से कड़ी निगरानी रखी जायेगी। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी हरेन्द्र कुमार, वरिष्ठ कोषाधिकारी व संबंधित उपस्थिति थे।