देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। अल्ट्राटेक कंपनी द्वारा संचालित कुपोषण मुक्ति अभियान के तहत छठे चरण में गुरुवार को डाला क्षेत्र के चूड़ी गली, कोठा टोला, धोटा टोला और चिकवा बस्ती स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों पर पुष्टाहार वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान चयनित कुपोषित बच्चों एवं उनकी माताओं को आमंत्रित कर पोषण किट वितरित किया गया। इस पहल का उद्देश्य बच्चों में कुपोषण की समस्या को कम करना और माताओं को संतुलित आहार के प्रति जागरूक करना है। उड़ान सेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष मीनू चौबे के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम को संपन्न कराया। कार्यक्रम का आयोजन सीडीओ जागृति अवस्थी, इकाई प्रमुख संदीप हीवरेकर, डीपीओ विनीत सिंह के दिशा-निर्देशन में तथा सीडीपीओ चोपन और मानव संसाधन प्रमुख संजीव राजपूत के मार्गदर्शन में किया गया था। लाभार्थियों ने इस पहल के लिए अल्ट्राटेक प्रबंधन एवं उड़ान सेवा ट्रस्ट के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्री माया चौहान, हेमवती, ममता देवी, सुनीता देवी आदि मौजूद रहे।
