देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। जनपद में गुरूवार को राज्यपाल के आगमन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतेजाम रहे। कलेक्ट्रेट गेट सहित चुर्क पुलिस लाइन तिराहा तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स की तैनाती रही। वाराणसी-शक्तिनगर हाइवे से प्रति दिन-रात ओवरलोड उप खनिज सामग्री लाद कर दौड़ने वाले वाहनों के पहिए थमे रहे। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के जनपद आगमन को लेकर की गई कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद यूजीसी बिल के समर्थन में प्रदर्शन के लिए अपनी जनता पार्टी के बैनर तले तमाम कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट गेट पर जा पहुंचे। गेट पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को गेट पर ही रोक दिया। इस दौरान सुरक्षा कर्मियों व कार्यकर्ताओं के बीच हल्की झड़प होने की भी चर्चा रही। सुरक्षा कर्मियों द्वारा किसी भी प्रकार के जुलूस या भीड़ को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दिए जाने पर कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के समीप स्थित उद्यान विभाग परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारियों ने यूजीसी बिल को शिक्षा व्यवस्था में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए इसका समर्थन किया। जिलाध्यक्ष रविंद्र कुमार मौर्य ने कहा कि पार्टी शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखना चाहती थी, लेकिन प्रशासनिक कारणों से उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया गया। उन्होंने कहा कि शिक्षा में समान अवसर और पारदर्शिता सुनिश्चित करना ही पार्टी का उद्देश्य है। प्रदेश सचिव/जिला प्रभारी अनिल कुमार वर्मा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बिल के समर्थन में सकारात्मक माहौल बनाने की अपील की। सुरक्षा प्रतिबंधों के चलते पार्टी प्रतिनिधिमंडल किसी भी अधिकारी को ज्ञापन नहीं सौंप सके। इस मौके पर शिव कुमार मौर्य, संतोष कुमार मौर्य, शशिकांत मौर्य, हरिनाथ चेरो, नंदगोपाल कुशवाहा, राजेंद्र प्रसाद मौर्य, तारकेश्वर कुशवाहा, विक्रम शर्मा, श्रीराम मौर्य, आलोक मौर्य, विनय कुमार मौर्य, अमन मौर्य, चंदन मौर्य, विकास कुमार मौर्य आदि मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं ने यूजीसी के समर्थन में उद्यान विभाग परिसर में दिया धरना
फ़रवरी 26, 2026
0
Tags
