देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जन शिकायतों की सुनवाई तथा उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए प्रत्येक सोमवार को नगरीय निकायों में समाधान दिवस सम्भव का आयोजन किया गया। सोमवार को रूबी प्रसाद अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, की अध्यक्षता में जनसुनवाई (सम्भव) दिवस का अयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न निकायों से कुल 22 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें मुख्य रूप से साफ-सफाई, पेयजल व मार्ग प्रकाश, इत्यादि से सम्बन्धित सभी शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया। रूबी प्रसाद अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, द्वारा बताया गया कि जनता की समस्याओं से रूबरू होने व उसका समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता पर है इस पर तत्परतापूर्वक कार्यवाही की जा रही है। उक्त अवसर पर सदस्यगण एवं नगर पालिका कर्मचारी आदि उपस्थित रहें।
