देवल संवाददाता, आजमगढ़ । जिले के थाना गम्भीरपुर में पुलिस ने चोरी के मुकदमे का सफल अनावरण करते हुए तीन अंतर्जनपदीय महिलाओं को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से ₹7,230/- नकद और तीन ब्लेड कटर बरामद हुए हैं।
बीते नौ जनवरी को वादिनी श्सविता मायके जाते समय ब्रिंदा बाजार के पास अज्ञात व्यक्ति द्वारा कुछ जेवरात और ₹5,000/- नकद चोरी हो गया था। इसके बाद प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना गम्भीरपुर में अज्ञात चोर के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया।
बुधवार को उ0नि0 चन्द्र प्रकाश कश्यप, उ0नि0 संजय कुमार सिंह, का0 सूरज खरवार, म0का0 अनामिका मिश्रा व म0का0 अंजली सरोज ने क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त की कि चोरी की घटना में शामिल तीन महिलाएं रानीपुर रजमो मुसहर बस्ती जाने वाली सड़क के पास खड़ी हैं। सूचना पर विश्वास करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीनों अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्ता में शकिना पत्नी राजू उर्फ नेता, निवासी ग्राम ब्राह्मणपुर झमका, थाना केराकत, जौनपुर, मेहनाज पत्नी स्व0 गुड्डू, निवासी ग्राम ब्राह्मणपुर झमका, थाना केराकत, जौनपुर और गरीबुन पत्नी आशिक, निवासी ग्राम ब्राह्मणपुर झमका, थाना केराकत, जौनपुर शामिल है ।
गिरफ्तार अभियुक्ताओं के विरुद्ध विभिन्न थानों में पहले से कई चोरी एवं धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं, जिनमें प्रयागराज, जौनपुर और आजमगढ़ के थाने शामिल हैं।