देवल संवाददाता, आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट 2026 का भाषण एलएडी टीवी के माध्यम से बड़े कार्यक्रम के रूप में सुनाया गया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बजट के मुख्य अंशों और जनता के लिए इसके महत्व पर चर्चा की गई। उपस्थित नेताओं ने इसे देश के विकास और जनता की भलाई के लिए महत्वपूर्ण बताया।
मिली जानकारी के अनुसार, इस कार्यक्रम में आजमगढ़ जिला प्रभारी अशोक सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके साथ ही जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह, जिलाध्यक्ष लालगंज विनोद राजभर और लालगंज प्रभारी मुराहू राजभर भी मौजूद थे।
मुख्य अतिथि अशोक सिंह ने कहा, “यह बजट देश के विकास और जनता की भलाई के लिए बहुत ही सार्थक है, जिसमें रक्षा, औद्योगीकरण और सड़क से लेकर समुद्र तक विकास के क्षेत्र में बड़ा योगदान है। यह बजट 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।” उन्होंने कहा कि यह बजट देश की जनता और राष्ट्र की प्रगति के लिए बहुत ही सुंदर बजट है।
जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने कहा कि बजट में जनता की आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए कई चीजों के दाम घटाए गए हैं। इसमें कैंसर की 17 दवाओं और सात गंभीर बीमारियों की दवाओं के दाम कम किए गए हैं। इसके अलावा वस्त्र, जूते और मोबाइल फोन के दाम भी घटाए गए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का धन्यवाद किया।
इस अवसर पर अखिलेश मिश्रा गुड्डू, श्रीकृष्ण पाल, घनश्याम पटेल, कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, सतेन्द्र राय, आजाद अनिमर्दन, लक्ष्मण मौर्या, निखिल राय, पवन सिंह मुन्ना, हनुमंत सिंह सचिदानंद सिंह, पूनम सिंह, विभा बर्नवाल, प्रवीण सिंह, विनय प्रकाश गुप्ता, मृगांक शेखर सिन्हा और विवेक निषाद सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।