देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मंगल बियार स्मारक स्थल पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। गौरतलब है कि मुख्य अतिथि एडवोकेट अरविंद कुमार भारती निवर्तमान लोकसभा प्रत्याशी राबर्ट्सगंज सोनभद्र व लोकसभा प्रभारी राष्ट्रीय समानता दल राबर्ट्सगंज सोनभद्र व विशिष्ट अतिथि चंद्रभान सिंह मंडल अध्यक्ष राष्ट्रीय समानता दल माल्यार्पण कर नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किए तत्पश्चात झंडा रोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मंगल बियार के परिजनों को सम्मानित किये एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम व खेलकूद के बच्चों को पुरस्कृत किये। आए हुए अतिथियों को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मंगल बियार स्मृति सेवा ट्रस्ट कुशुम्हा घोरावल सोनभद्र के संस्थापकध्अध्यक्ष मोहनलाल बियार द्वारा अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मंगल बियार के फोटो को देकर सम्मानित किये। इस मौके पर रमेश, सुरेश, संदीप, गुड़िया, प्रफुल्ल व गांव के बड़े बुजुर्ग, माताएं, बहने व बच्चे आदि लोग उपस्थित थे।
