संतोष,देवल ब्यूरो,अहरौला आजमगढ़ आज दिन रविवार को क्षेत्र के शमशाबाद से रविदास जयंती के अवसर पर कई संगठनों ने मिलकर रविदास जी का रैली के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली सैकड़ो की संख्या में बहुजन समाज पार्टी के झंडे बाइक के साथ और कई तरीके की गाड़ियों पर खड़े होकर झंडा और बैनर के साथ अपने गुरु रविदास जी का नारा लगाते हुए जय भीम जय भारत का भी नारा लगाते हुए यह रैली फुलवरिया होते हुए अहरौला पहुंची वहां से चांदनी चौक होते हुए शाहपुर पहुंची वापस होकर अहरौला कस्बे से गुजरते हुए मडना रविदास मंदिर पहुंची वहां से बस्ती भुजबल पहुंची रैली इतनी बड़ी थी बाइकों के हुजुम केआगे जगह-जगह जाम लग जा रहा था
कोई कार्यकर्ता अपनी बाइकों के सिलेंडर को निकाल कर तेज आवाज के साथ ट्रैफिक नियमों को भी तोड़ रहे थे और आगे आगे अहरौला पुलिस रैली को पास करा रही थी