कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।सीबीएसई विद्यालय बसखारी स्थित वेस्ट्रिज हिल्टन स्कूल मकोइया में टीम वर्क विषय पर एक प्रेरणादायक शैक्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहम्मद मोहसिन खान ने की, जबकि संचालन अतुल त्रिपाठी ने किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मोहम्मद शफी नेशनल इंटर कॉलेज हंसवर के शिक्षक मोहम्मद असलम खान उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि टीम वर्क से न केवल नेतृत्व क्षमता का विकास होता है, बल्कि सकारात्मक सोच भी मजबूत होती है। टीम वर्क किसी भी संस्था, विद्यालय और समाज की सफलता की बुनियाद है। आपसी सहयोग, विश्वास और समन्वय के बिना किसी भी लक्ष्य को हासिल करना संभव नहीं है।प्रधानाचार्य मोहम्मद मोहसिन खान ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में वही छात्र और शिक्षक सफल होते हैं जो मिल-जुलकर कार्य करना जानते हैं। टीम वर्क से कार्य आसान होता है और यही जीवन में सफलता का मूल मंत्र है।कार्यक्रम का संचालन कर रहे अतुल त्रिपाठी ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान प्रदान करना नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों में सहयोग, अनुशासन और नैतिक मूल्यों का विकास करना भी है। वहीं नूरजहां खान ने विद्यार्थियों को व्यक्तिगत प्रतिभा के साथ-साथ सामूहिक जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा दी।इस अवसर पर मो. अशरफ, अश्वनी विश्वकर्मा, मो. जीलानी, श्वेत दूबे, रघुवंश त्रिपाठी, अमित कनौजिया, पूनम मिश्रा, अन्नू मिश्रा, गरिमा शुक्ला, अरीबा जैनब, नाजरीन सहित अन्य शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित रहे।