आमिर, देवल ब्यूरो ,मुफ्तीगंज /जौनपुर महाराष्ट्र के पालघर जनपद स्थित शिरगांव बीच पर 31 जनवरी से 2 फरवरी 2026 तक आयोजित सीनियर टग ऑफ वॉर नेशनल चैंपियनशिप (पं. गौतम कौल कप 2025-26) में उत्तर प्रदेश की पुरुष टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय सिल्वर रजक पदक अपने नाम किया।
यह प्रतियोगिता टग ऑफ वॉर फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं महाराष्ट्र टग ऑफ वॉर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों की टीमों ने भाग लिया। पुरुष, महिला एवं मिक्स्ड 4+4 बीच कैटेगरी में हुए मुकाबलों में उत्तर प्रदेश की टीम ने दमखम और बेहतरीन तालमेल का परिचय दिया।
कड़े मुकाबलों के बाद उत्तर प्रदेश पुरुष टीम ने अन्य राज्यों की टीमों को पराजित करते हुए रजत पदक ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। पुरस्कार वितरण समारोह में खिलाड़ियों को सिल्वर रजक पदक व मेडल देकर सम्मानित किया गया।
उत्तर प्रदेश की विजेता पुरुष टीम में शामिल खिलाड़ी इस प्रकार हैं -
ऋषभ त्यागी व कुनाल वर्मा (बुलंदशहर),
शिवा जादौन व योगेश प्रताप सिंह (फिरोजाबाद),
मिलन धीमान (सहारनपुर),
आदित्य त्यागी (मोदीनगर),
दक्ष चौहान, अमोघ शुक्ला, शौर्य बसु एवं प्रियंशु यादव (नोएडा)।
टीम की इस उपलब्धि से प्रदेश में खेल प्रेमियों में हर्ष का माहौल है। खेल से जुड़े लोगों ने इसे उत्तर प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।