आमिर, देवल ब्यूरो ,जौनपुर।शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित प्रधान कार्यालय, जिला सहकारी बैंक लिमिटेड, जौनपुर द्वारा जिले के दोनों नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्षों के सम्मान में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बैंक के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अतिथियों का गरिमामय एवं आत्मीय स्वागत किया।
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से की गई। इसके पश्चात जिला सहकारी बैंक लिमिटेड के अध्यक्ष कुंवर वीरेंद्र प्रताप सिंह ने दोनों नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्षों का स्वागत करते हुए कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के चलते आज जिला सहकारी बैंक निरंतर प्रगति कर रहा है, जिसका सीधा लाभ उपभोक्ताओं को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में व्यापारियों और किसानों को ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है तथा बैंक में जमा और निकासी की प्रक्रिया भी लगातार सुचारू रूप से जारी है।
अध्यक्ष कुंवर वीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि हम सभी का प्रयास है कि जिला सहकारी बैंक लिमिटेड इसी तरह आगे बढ़ता रहे। दोनों नवनियुक्त अध्यक्षों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि उनके सहयोग से बैंक और अधिक सशक्त होगा।
मछलीशहर के भाजपा जिला अध्यक्ष अजय सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि कुंवर वीरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में जिला सहकारी बैंक लिमिटेड ने पूरे प्रदेश में जो साख बनाई है, वह काबिले-तारीफ है। केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों के कारण लगातार उपभोक्ता बैंक से जुड़ रहे हैं और इसकी योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं।
वहीं जौनपुर भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति ने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान समय में जिला सहकारी बैंक लिमिटेड जिस पारदर्शिता और प्रभावशीलता के साथ कार्य कर रहा है, वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के समय उपभोक्ताओं को कई समस्याओं का सामना करना पड़ा था, लेकिन केंद्र और प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद अलग से बजट उपलब्ध कराकर बैंक को मजबूती प्रदान की गई है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्ष कुंवर वीरेंद्र सिंह कुंवर, भाजपा महामंत्री पीयूष गुप्ता, राष्ट्रीय सचिव (अपना दल) पप्पू माली, एडवोकेट यजुवेंद्र मिश्रा, डॉ. अंजना सिंह, भाजपा नेत्री अंजना श्रीवास्तव, रंजनी साहू, प्रीति गुप्ता, समर बहादुर सिंह, सूर्य प्रकाश सिंह (मुन्ना), जितेंद्र यादव, कुंवर रिंकू सिंह, दीपक सिंह मंटो, प्रधान संजय सिंह ब्रह्मानपुर, संतोष सिंह, विनोद सिंह, माध्यमिक शिक्षक नेता रमेश सिंह सहित अनेक विशिष्ट लोगों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान SIR विषय पर भी गहन चर्चा की गई। साथ ही उपस्थित सभी लोगों से यह अपील की गई कि वे SIR अभियान से जुड़कर अपनी जिम्मेदारी निभाएं, ताकि सामूहिक प्रयास से इस अभियान को सफल बनाया जा सके।