देवल संवादाता,वाराणसी। वाराणसी में रंगभरी एकादशी के अवसर पर शुक्रवार को पूर्व महंत आवास से पालकी यात्रा निकाली गई। कड़ी सुरक्षा के बीच महादेव गौरा संग गलियों में भ्रमण पर निकले। इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने अबीर-गुलाल उड़ाते हुए गलियों में गीत गाते दिखे। अपने घरों से लोगों ने पालकी यात्रा पर गुलाल उड़ाया।
पालकी यात्रा निकलने से पहले महंत आवास के बाहर बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता बंद किया गया था।
महंत आवास के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। बाबा और गौरा की चल प्रतिमा को काशी की गलियों में भ्रमण कराते हुए श्रीकाशी विश्वनाथ धाम पहुंचाया जाएगा।