कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।शासन के दिशानिर्देशानुसार व प्रधानाचार्य डॉ मुकेश यादव जी के मार्गदर्शन में वाहन प्रभारी एम आर ए मेडिकल कॉलेज डॉ विवेक श्रीवास्तव के अनुरोध पर निश्चेतना विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ राना प्रताप के द्वारा महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर(10,11,12 फरवरी )का आयोजन किया गया है। इस शिविर में प्रतिभागी अम्बेडकर नगर जिले में संचालित ए एल एस एवं बी एल एस एंबुलेंसो के चालकों के साथ साथ ई एम टी कर्मचारी रहेंगे। कुल 108 प्रतिभागियों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण में प्रतिदिन 36 प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया जाना है। उक्त प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को विभिन्न प्रकार से आपातकालीन परिस्थिति में मरीजों की जान बचाने हेतु प्राथमिक उपचार, समय का महत्त्व एवं सी पी आर के बारे में बताया गया। सीपीआर (CPR) जिसे कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (Cardiopulmonary Resuscitation) कहते है। यह एक आपातकालीन जीवन रक्षक प्रक्रिया है, जिसका उपयोग तब किया जाता है जब किसी व्यक्ति की सांस या दिल की धड़कन रुक जाती है। उक्त शिविर में शामिल प्रतिभागियों ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया एवं प्रधानाचार्य जी शिविर के सफलतापूर्वक आयोजित किए जाने के लिए निश्चेतना विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ राना प्रताप के प्रयासों की सराहना की और कहा कि ऐसे शिविरों के आयोजन होते रहने से प्रतिभागियों के आत्मविश्वास में वृद्धि होती है और वे अपना कार्य और कुशलता पूर्वक करते हैं।