आमिर, देवल ब्यूरो ,महराजगंज जौनपुर स्थानीय थाना क्षेत्र महराजगंज के पड़ाव स्थित रविवार को दर्दनाक हादसे में डेढ़ वर्षीय मासूम की ट्रैक्टर से रौंद दिया जहां कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रैक्टर सहित चालक को पकड़क पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद परिजन बच्चे को बदलापुर सीएचसी ले गए जहां डॉक्टर ने मृत बताया । मौके पर पहुंची पुलिस ट्रैक्टर व चालक को हिरासत में लेकर परिजनों को समझा बुझाकर शव को कब्जे में लिया।
महराजगंज मेन रोड स्थित शनी फैमिली रेस्टोरेंट एंड बेकरी के नाम से रवी मोदनवाल मिठाई की दुकान चलाते हैं। रविवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे रवी का छोटा भाई अपने डेढ़ वर्षीय भतीजे अभी को बगल किनारे की दुकान से कुरकुरे दिलाकर घर छोड़ दिया ऐसे में रवी का पुत्र अभी सड़क के किनारे जैसे ही आया कि उसी बीच सुजानगंज की तरफ से तेज रफ्तार से गिट्टी सरिया सीमेंट लादकर आ रही ट्रैक्टर की चपेट में आ गया जिससे ट्राली के नीचे बुरी तरह कुचल गया। आसपास के लोग दौड़कर बच्चे को बाहर निकाले और परिजन आनन फानन में बदलापुर सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत बता दिया । सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष तरुन श्रीवास्तव पुलिस टीम के साथ ट्रैक्टर चालक हरिगेन बिंद निवासी मजीठी को ट्रैक्टर सहित थाने ले गए। अभी का शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस किसी तरह परिजनों को समझा बुझाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा । इस संबंध में थानाध्यक्ष तरुन श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर मिलने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।