देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। शुक्रवार को ग्राम पंचायत सलखन के नौकटोला में सोनभद्र विकास समिति के द्वारा स्वास्थ्य व जीविका पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में संस्था निर्देशक राजेश चौबे, प्रोजेक्ट को ऑर्डिनेटर मुमताज, कम्युनिटी मोबिलाइजर चंद्रशेखर, बीना, रौशनी आशा व आंगनवाड़ी उपस्थित रही।
मुमताज ने प्रथम संबोधन में बताया कि स्वास्थ्य व जीविका पर जागरूकता आधारित कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिका स्वास्थ्य, जीविका, सशक्तिकरण,
शिक्षा को बढ़ाना व आत्मनिर्भर बालिका निर्माण है। चंद्रशेखर ने बालक-बालिका को एक समान बताते हुए कौशल के महत्वपूर्ण बिन्दु का व्याख्यान किया और बालिका शिक्षा को संजीवनी बताते हुए बालिका संरक्षण आधारित विभिन्न कानूनी अधिकार का व्याख्यान किया। बीना व रौशनी ने प्रश्न उत्तर कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं के सम्पूर्ण जिज्ञासापूर्ण स्वास्थ्य सम्बंधित प्रश्नों का जवाब दिया व सरकार द्वारा हिंसा सम्बन्धित मिशन योजना के बारे में बताया। स्वच्छता व स्वास्थ्य पर बालिकाओं से बात किया। कार्यक्रम में उपस्थित बालिकाओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए और स्वास्थ्य व जीविका पर अपने सवाल पूछे।
