देवल संवाददाता, गाजीपुर। विशेश्वरगंज चौराहे पर जीएमआर काशी स्मार्ट मीटर लिमिटेड के कर्मचारियों द्वारा ट्रैफिक पुलिस एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर रोड सेफ्टी को लेकर वृहद जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सड़क पर चल रहे बिना हेलमेट और सेफ्टी बेल्ट के लोगों को गुलाब देकर यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को सड़क सुरक्षा के महत्व से अवगत कराना और दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाना रहा। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चारपहिया वाहन में सेफ्टी बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें, जिससे जीवन सुरक्षित रह सके। इस पहल को स्थानीय लोगों ने सराहा और यातायात नियमों के पालन का संकल्प लिया। वही इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अधीक्षण अभियंता विवेक खन्ना,अधिशाषी अभियंता गोपाल सिंह,नगर एसडीओ मुन्नीलाल सहित GMR ग्रुप के सेफ्टी मैनेजर अमित सिंह,सर्किल इंचार्ज पीयूष कुमार,डिविजन इंचार्ज इंद्रजीत राजभर,अबरार अहमद,अंकित सिंह,विवेक प्रजापति शामिल रहे।
काशी स्मार्ट मीटर जीएमआर ने 37वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान के तहत किया गया रोड सेफ्टी जागरूकता का आयोजन
फ़रवरी 01, 2026
0
Tags