देवल संवाददाता, गाजीपुर।अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 18.02.2026 को उ0नि0 श्वेता कुमारी मय हमराह द्वारा औडिहार बस स्टैण्ड पर चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर मु0अ0सं0 40/2026 धारा 65(1),137(2),351(3) बीएनएस व 5L/6 P एक्ट से सम्बन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्त निखिल कुमार उर्फ चित्रकेतु पुत्र लक्ष्मण राम को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-*
1. निखिल कुमार उर्फ चित्रकेतु पुत्र लक्ष्मण राम निवासी ग्रामं शेखपुर (खलवाँ) थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर उम्र 18 वर्ष