देवल संवाददाता, गाजीपुर।अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 18.02.2026 को उ0नि0 रवीन्द्र कुमार मय हमराह द्वारा माहपुर रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर मु0अ0सं0 12/2026 धारा 137(2) बीएनएस से सम्बन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्त अजय कुमार पुत्र अशोक राम को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-*
1. अजय कुमार पुत्र अशोक राम निवासी ग्रामं ग्राम विक्रमपुर थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर उम्र 27 वर्ष