देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। भारतीय किसान संघ के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में विरोध प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा। संघ के जिलाध्यक्ष राम बहादुर सिंह ने कहा कि कय केन्द्रों पर प्रभारियों द्वारा किसानों के उपज की तौल कराने में शिथिलता बरती जा रही है, इससे किसान खासे परेशान है। मजबूरी में तमाम किसान बिचौलियों के माध्यम से अपने धान की विकी कर रहे हैं।
कहा कि तमाम केन्द्रों पर किसान ट्रैक्टर-ट्राली में धान लेकर अपनी बारी का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं, बावजूद उनके धान का तौल कराने के बजाए कय केन्द्र प्रभारियों द्वारा बिचौलियों के धान की खरीद की जा रही है। धान खरीद न होने से किसान कभी घर तो कभी कय केन्द्रों का चक्कर लगा रहे हैं। मांग की कि कय केन्द्रों पर धान लेकर कतार में खड़े किसानों को प्राथमिकता दी जाए। तौल किए जा चुके धान को तत्काल फीड किया जाए। पीसीएफ एवं पीसीयू के सेंटरों की क्रय मात्रा बढ़ायी जाए, जिससे सेन्टर पर खड़े किसानों के धान की खरीद शत-प्रतिशत की जा सके। कहा कि वर्तमान समय में गेहूं की फसलों की सिंचाई चल रही है। ऐसे में ग्रामीण इलाकों में पर्याप्त बिजली उपलब्ध करायी जाए। मौके पर रामजी सिंह मौर्य, सदानंद, दयाराम सिंह, मदन लाल सिंह, नंदलाल सिंह, राजेश कुमार सिंह, प्रदीप कुमार, रामविलास मौर्य, रविंद्र कुमार पाल, दीनानाथ यादव, मुनव्वर अली, अवधेश यादव आदि मौजूद रहे।
