आमिर, देवल ब्यूरो ,मछलीशहर।भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी एवं भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) तथा संयुक्त खेत मजदूर यूनियन जौनपुर के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया।धरना के बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कुमार सौरभ को सौंपा।
ज्ञापन में अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा विनेजुएला के राष्ट्रपति मादरो एवं उनकी पत्नी को अविलंब रिहा करने,भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी माले के प्रदेश सचिव व जीरा भारती की अविलंब रिहाई कराने ,मनरेगा खत्म कर बी बी जी रामजी कानून के विरोध किया। इसके अलावा ग्रामीण खेत मजदूरों को आवास,जमीन उपलब्ध कराने,300 यूनिट बिजली मुफ्त देने की मांग की गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता राम बुझारत और रघुवर प्रजापति ने और संचालन सुबास गौतम ने किया।इस अवसर पर कामरेड सालिक राम पटेल, भूलन राम,सुभाष पटेल,सत्यनारायण,बसंत लाल,लालजी,दिलीप,राजाराम,उदय राज,कृष्ण नारायण तिवारी आदि ने विचार व्यक्त किया।