आमिर, देवल ब्यूरो ,जौनपुर। थाना सुजानगंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष सुजानगंज फूलचन्द पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में उप निरीक्षक राजनाथ यादव द्वारा मय पुलिस टीम की गई।
पुलिस के अनुसार, बेलवार तिराहा पर चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दीपकपुर से न्योरहा जाने वाली सड़क पर एक व्यक्ति चाकू लेकर खड़ा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने ग्राम दीपकपुर से न्योरहा जाने वाली पक्की सड़क पर दबिश देकर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अलताफ अहमद पुत्र महबूब अहमद, निवासी ग्राम उवारी, थाना पट्टी, जनपद प्रतापगढ़, उम्र करीब 19 वर्ष के रूप में हुई। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक लोहे का अवैध चाकू बरामद किया गया।
पुलिस ने अभियुक्त को अपराध का बोध कराते हुए उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर समय करीब 11:15 बजे हिरासत में ले लिया। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।