आमिर, देवल ब्यूरो ,सराय ख्वाजा, जौनपुर। थाना सराय ख्वाजा क्षेत्र की शिकारपुर चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल भरत सिंह यादव को पदोन्नति मिलने के बाद दरोगा (उपनिरीक्षक) बना दिया गया। उनके कंधे पर दो स्टार थाना प्रभारी सराय ख्वाजा और चौकी प्रभारी शिकारपुर निखिलेश तिवारी द्वारा विधिवत लगाए गए। यह क्षण भरत सिंह यादव के लिए बेहद गौरवपूर्ण रहा। पदोन्नति की सूचना मिलते ही थाना व चौकी स्टाफ में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। सहकर्मियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
नवपदस्थ उपनिरीक्षक भरत सिंह यादव ने कार्यभार संभालते ही अपने वरिष्ठ अधिकारियों को मिठाई खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। थाने के कर्मचारियों का कहना है कि भरत सिंह यादव का पूर्व कार्यकाल सराहनीय रहा है और उनसे आगे भी बेहतर पुलिसिंग की उम्मीद है। स्थानीय लोगों ने भी पदोन्नति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए क्षेत्र में शांति व न्यायपूर्ण कार्य की अपेक्षा जताई। भरत सिंह यादव ने कहा कि वह पूरी निष्ठा के साथ अपनी नई जिम्मेदारी निभाएंगे और जनता की सेवा को प्राथमिकता देंगे।