कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर । टीचर्स सेल्फ केयर टीम उत्तर प्रदेश द्वारा चलाई जा रही कन्यादान योजना से लाभान्वित आठ शिक्षकों को उनकी बेटियों की शादी के लिए 55 - 55 हजार रुपए का चेक आज जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अम्बेडकर नगर शैलेश कुमार पटेल एवं वित्त एवं लेखाधिकारी (बेसिक) सरिता लिधौरिया के हाथों जिला बेसिक शिक्षाधिकारी सभागार में लाभार्थी शिक्षकों को चेक सौंपा गया।इस अवसर पर टीम के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल वर्मा ,प्रदेश आईटी सेल प्रभारी इमरान नवाब,मंडल संयोजक अयोध्या मंडल शैलेन्द्र यादव,जिला संयोजक अम्बेडकर नगर लाल चंद्र यादव,जिला प्रवक्ता ज्ञान प्रकाश तिवारी ,जिला सह संयोजक एवं कन्यादान प्रभारी विपिन कुमार जी,सह संयोजक सुनील कुमार ,राकेश कुमार , शील चंद मिश्र , श्याम सिंगार यादव, ऋषभ सिंह,सरिता , मेंहदी हसन ,संजय कुमार यादव जी,नीरज यादव एवं लाभार्थियों में राजनाथ, विद्यावती देवी, अवशेष कुमार , शिवशरण शर्मा, शकुंतला त्रिपाठी, राम सुरेश, अनिरुद्ध कुमार सिंह एवं विनय कुमार सिंह के नाम शामिल हैं ।मंच संचालन जिला सहसंयोजक श्याम सिंगार यादव द्वारा किया गया।